Exness, आपकी Exness भागीदार लिंक के ज़रिए आपको अधिक कमाने के आकर्षक अवसर प्रदान करता है, और अच्छी खबर यह है कि यह निःशुल्क है और सरलता से उपलब्ध है।
आपके भागीदार लिंक के ज़रिए साइन अप करने वाले उपयोगकर्ताओं से आने वाले राजस्व की अधिकतम 40% तक की आय संभावना के साथ; जितने अधिक उपयोगकर्ता साइन अप करेंगे, आपकी आय उतनी अधिक होगी! इन आकर्षक अवसरों को खोलने की कुंजी आपका Exness भागीदार लिंक है।
- Exness भागीदार लिंक
- भागीदार लिंक कैसे काम करता है?
- अपना भागीदार लिंक खोजना
- अपना भागीदार लिंक शेयर करना
- Exness भागीदारी प्रोग्राम
Exness भागीदार लिंक
आपका भागीदार लिंक एक ऐसा यूआरएल लिंक है, जिस पर किसी के द्वारा क्लिक करने के बाद पंजीकरण करके और उसका पहला ट्रेड पूरा करने पर, आपको उनके भविष्य के सभी ट्रेड और निवेश पर कमीशन प्राप्त होगा। आप अलग-अलग कुछ जगहों पर अपना भागीदार लिंक देख सकते हैं, यानी व्यक्तिगत क्षेत्रभागीदार लिंक, Exness सहयोगीभागीदार लिंक, और आपके सोशल ट्रेडिंग ऐप का भागीदार लिंक।
भागीदार लिंक कैसे काम करता है?
- आप किसी के साथ अपना भागीदार लिंक शेयर करते हैं, चाहे वह कोई मित्र हो, संबंधी हो या व्यावसायिक सहयोगी हो।
- वे लोग Exness व्यक्तिगत क्षेत्र से, या फिर सोशल ट्रेडिंग ऐप से पंजीकरण करने के लिए उस लिंक का प्रयोग करते हैं।
- उनके द्वारा उनका पहला सफल ट्रेड किए जाने पर, या उनके पहले निवेश को बंद किए जाने पर, यह लिंक आपको रेफरर के तौर पर स्थापित कर देता है।
- इसके बाद उनके द्वारा सफलतापूर्वक किए गए सभी ट्रेड के साथ-साथ उनके द्वारा किए गए सभी निवेश (कॉपी किए गए प्रत्येक ऑर्डर, और ट्रेडिंग खातों पर सभी ट्रेड सहित) के लिए आपको पुरस्कृत किया जाएगा।
अपना भागीदार लिंक खोजना
विभिन्न भागीदार लिंक एक जैसे ही काम करते हैं, लेकिन वे अलग-अलग जगहों पर पाए जाते हैं।
- व्यक्तिगत क्षेत्र भागीदार लिंक
इसे कहाँ से प्राप्त करें: अपने Exness व्यक्तिगत क्षेत्र में, अपना भागीदार लिंक पाने के लिए शीर्ष पर दिए बैनर को क्लिक करें।
इसकी सलाह इनके लिए दी जाती है: रणनीति प्रदाता, Exness ट्रेडर।
- Exness एफ़िलिएट भागीदार लिंक
इसे कहाँ से प्राप्त करें: इसे Exness एफ़िलिएट मुख्य क्षेत्र से प्राप्त करने के लिए अपने Exness क्रेडेंशियल का प्रयोग करके भागीदारी व्यक्तिगत क्षेत्र में लॉग इन करें।
इसकी सलाह इनके लिए दी जाती है: निवेशकों और रणनीति प्रदाताओं सहित सभी Exness उपयोगकर्ता।
- सोशल ट्रेडिंग भागीदार लिंक
इसे कहाँ से प्राप्त करें: सोशल ट्रेडिंग ऐप खोलें और वॉलेट टैब पर जाएँ।
इसकी सलाह इनके लिए दी जाती है: निवेशक।
अपना भागीदार लिंक शेयर करना
अपने भागीदार लिंक के साथ आप जो महत्वपूर्ण चीज़ कर सकते हैं वह है उसे ऐसी जगह शेयर करना जहाँ नए निवेशक और ट्रेडर उससे आकर्षित हों; आपके भागीदार लिंक को प्रयोग करके जितने अधिक पंजीकरण होंगे, आपको प्रतिफल मिलने के अवसर उतने अधिक होंगे।
अपना भागीदार लिंक कहाँ शेयर करना चाहिए इसके बारे में कुछ सलाह यहाँ दी गई हैं:
- अपने ग्राहकों को सूट करने वाले श्रेष्ठ सोशल नेटवर्क पर प्रयास करें; LinkedIn, Facebook, यह निर्भर करता है कि आपके लिए क्या चीज़ बेहतर काम करती है।
- अपना भागीदार लिंक साझा करने के लिए मेसेंजर ऐप भी बढ़िया अवसर प्रदान करते हैं।
- यदि आपकी कोई निजी वेबसाइट, या ब्लॉग है, तो अपनी लिखी किसी सामग्री के साथ इसे शेयर करना एक अच्छा तरीका है।
- आपके दोस्त, परिवार, सहकर्मी, या यहाँ तक कि पड़ोसी भी आपको बढ़िया बढ़त दे सकते हैं।
- आपकी निर्मित किसी भी रणनीति में, श्रेष्ठ संभावित प्रयोग के लिए विवरण में आपको अपने भागीदार लिंक यूआरएल को शेयर करने की अनुमति है।
Exness भागीदारी प्रोग्राम
Exness भागीदारी प्रोग्राम एक ऐसा अति महत्वपूर्ण प्रोग्राम है जो विभिन्न स्तरों पर आगे बढ़ते समय आपको शानदार ईनामों की लंबी सूची में से प्रतिफल दिलवाने के लिए भागीदार लिंक के साथ काम करता है।
जितने अधिक उपयोगकर्ता साइन अप करेंगे, उतनी अधिक आय होगी, उतने बड़े प्रतिफल होंगे।
इस आकर्षक प्रोग्राम पर अधिक जानकारी के लिए, Exness भागीदारी प्रोग्राम के बारे में अधिक पढ़ें।
टिप्पणियां
0 टिप्पणियां
कृपया टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें करें.