एक निवेशक के रूप में, यह समझना ज़रूरी है कि किसी रणनीति में कौन-सी जानकारी देखनी है, ताकि आपके निवेश लक्ष्यों के लिए सही रणनीति में निवेश किया जा सके। हमारा सुझाव है कि अपनी Copy Trading शब्दावली में जाकर इन शब्दों के बारे में जानें।
रणनीतियों को ब्राउज़ करने के लिए, आप Copy Trading ऐप और अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA)में मौजूद Copy Trading वेब में ऐसा कर सकते हैं। यह करें:
Copy Trading ऐप में:
- Copy Trading ऐप में लॉग इन करें।
- उपलब्ध रणनीतियों को देखने के लिए ब्राउज़ पर जाएँ।
Copy Trading वेब PA में:
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉगिन करें।
- Copy Trading टैब पर क्लिक करें।
- रणनीतियाँ खोजें के तहत, आप उपलब्ध रणनीतियाँ देख सकते हैं।
रणनीतियों की कैटेगरी
उपलब्ध श्रेणियाँ इस प्रकार हैं:
- सभी रणनीतियाँ
- सबसे ज़्यादा कॉपी की गईं
- हाल ही में देखी गईं
- मध्यम ड्रॉडाउन वाला रिटर्न
- 3 महीने में सबसे बेहतर रिटर्न
- कम फ़ीस
- नई रणनीतियाँ
अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में मौजूद Copy Trading वेब पर जाकर, अपनी पसंदीदा रणनीतियों को देखने के लिए पसंदीदा टैब पर क्लिक करें।
Copy Trading ऐप पर, आपकी पसंदीदा रणनीतियाँ पसंदीदा टैब (स्टार आइकन) में होती हैं। इसके अलावा, आप रिटर्न, समय-सीमा, ड्रॉडाउन, निवेशकों की संख्या, प्रदर्शन शुल्क, पहले ट्रेड से लेकर अब तक का समय और रणनीति प्रदाता के देश जैसे उपलब्ध फ़िल्टर्स का उपयोग करके सभी रणनीतियाँ कैटेगरी को फ़िल्टर कर सकते हैं।
स्टॉप आउट का सामना करने वाली रणनीतियाँ अब किसी भी कैटेगरी के तहत या सभी रणनीतियों की सूची में प्रदर्शित नहीं होंगी; ये सीधे लिंक के ज़रिए उपलब्ध होंगी।
रणनीति की जानकारी
एक बार जब आप देखने के लिए कोई रणनीति चुन लेते हैं, तो दिखाई गई जानकारी आपको उस रणनीति के बारे में बता सकती है:
- ट्रेडर का नाम - इसमें रणनीति प्रदाता का नाम और उसके देश सहित कई जानकारियाँ होती हैं।
- रणनीति का नाम - इसमें रणनीति का नाम होता है
- रिटर्न - इसमें रणनीति बनाने के बाद से अब तक का रिटर्न होता है।
- अधिकतम ड्रॉडाउन – अधिकतम ड्रॉडाउन किसी रणनीति की इक्विटी में, उसकी शुरुआत से अब तक हुई ट्रेडिंग गतिविधियों के कारण, शिखर से सबसे नीचे तक की गिरावट को दर्शाता है।
सलाह: अगर अधिकतम निकासी ज़्यादा है, तो पैसे के नुकसान का जोखिम भी ज़्यादा होने की संभावना है।
ओवरव्यू सेक्शन
- निवेशक - यह मौजूदा सक्रिय निवेशकों की संख्या दिखाता है।
- रणनीति की इक्विटी - इसमें रणनीति में उपलब्ध फ़ंड की वर्तमान में कुल राशि दिखाई जाती है।
- न्यूनतम निवेश - यह आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि होती है। रणनीति प्रदाता किसी भी समय इस राशि को बदल सकता है।
- प्रदर्शन शुल्क - यह उस शुल्क का प्रतिशत दिखाता है, जो निवेश पर लाभ होने पर निवेशक, रणनीति प्रदाता को अदा करते हैं।
- खाता प्रकार - इसमें रणनीति का खाता प्रकार (या तो Standard या Pro) दिखाया जाता है।
- लिवरेज - लिवरेज को रणनीति प्रदाता के खुद के फंड और उधार लिए गए फंड के अनुपात के रूप में दिखाया जाता है।
सलाह: आप निवेशकों की संख्या के हिसाब से देख सकते हैं कि कौन-सी रणनीतियाँ सबसे लोकप्रिय हैं। लिवरेज जितना ज़्यादा होगा, रणनीति में उतना ज़्यादा जोखिम होगा।
'आँकड़े' सेक्शन
- रिटर्न - यह ग्राफ़ चुनी गई अवधि में ट्रेडिंग गतिविधि के परिणामस्वरूप रणनीतिक की इक्विटी में हुए बदलाव को दिखाता है। जमा और निकासी से प्रतिशत रिटर्न पर कोई असर नहीं पड़ता है। यह डेटा हर एक घंटे में अपडेट किया जाता है।
- इक्विटी इक्विटी ग्राफ़ रणनीति खाते में उपलब्ध फ़ंड की कुल राशि को दिखाता है। यह डेटा रियल-टाइम में अपडेट होता है, जबकि पिछले दिनों की वैल्यू 23:00 UTC पर दर्ज किए गए डेटा के अनुसार दिखाई जाती है।
- विवरण - इस सेक्शन में आमतौर पर रणनीति प्रदाता की ट्रेडिंग रणनीति के बारे में बताया जाता है, जिसमें यह भी शामिल होता है कि किन इस्ट्रूमेंट्स का ट्रेड किया जाता है और उन्होंने कौन-सी व्यापारिक शर्तें तय की हैं।
- प्रतीक -इसमें रणनीति के साथ ट्रेड किए जाने वाले इंस्ट्रूमेंट शामिल होते हैं।
- ट्रेडर के बारे में जानाकरी - इसमें रणनीति का खाता प्रकार (या तो Standard या Pro) दिखाया जाता है।
- बिलिंग अवधि - यह सेक्शन बिलिंग अवधि के भीतर मौजूदा टाइमलाइन दिखाता है। बिलिंग अवधि महीने के अंतिम शुक्रवार को समाप्त हो जाती है और उसके बाद नई अवधि शुरू होती है।
ऑर्डर सेक्शन
- खुले - इसमें किसी रणनीति के मौजूदा खुले ऑर्डर दिखाए जाते हैं।
- बंद - इसमें किसी रणनीति के पहले ही बंद कर दिए गए ऑर्डर दिखाए जाते हैं।