इस स्कोर में किसी रणनीति प्रदाता द्वारा अपनाई गई सभी रणनीतियों को ध्यान में रखा जाता है। इसकी गणना हर खाते के लिए सुरक्षा स्कोर और VaR स्कोर का औसत निकालकर और इसे रोज़ाना जोड़कर की जाती है।
- सुरक्षा स्कोर: यह स्कोर बताता है कि किसी रणनीति में ट्रेडिंग के दौरान इक्विटी के शून्य या उससे नीचे जाने की स्थिति में, रणनीति प्रदाता ने रणनीति को पूँजी गँवाने से कितनी अच्छी तरह बचाया। स्कोर जितना कम होगा, रणनीति में स्टॉप-आउट उतनी ही बार हुआ है।
- VaR स्कोर: जोखिम पर मूल्य (VaR) स्कोर दिखाता है कि रणनीति प्रदाता ने कितनी अच्छी तरह से गिरावट को प्रबंधित किया है, जो शिखर से लेकर शून्य तक नुकसान को एक ही पैमाने पर मापता है। VaR स्कोर जितना ज़्यादा होगा, खराब-से-खराब स्थिति में भी निवेशक की पूँजी के शेयर की हानि उतनी कम होगी।
उदाहरण:
एक ट्रेडर के पास 3 खाते हैं:
दिन | खाता 1 | खाता 2 | खाता 3 | ||||||
इक्विटी | रिटर्न | स्टॉप-आउट | इक्विटी | रिटर्न | स्टॉप-आउट | इक्विटी | रिटर्न | स्टॉप-आउट | |
12/10 | 5000 | - | 0 | 100 | - | 0 | 500 | - | 0 |
12/11 | 6000 | 1.2 | 0 | 150 | 1.5 | 0 | 0 | 0 | 1 |
12/12 | 4000 | 0.66 | 0 | 90 | 0.6 | 0 | 250 | 1 | 0 |
12/13 | 3000 | 0.75 | 0 | 140 | 1.55 | 0 | 400 | 1.6 | 0 |
12/14 | 5000 | 1.66 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 1 |
12/15 | 4000 | 0.8 | 0 | 120 | 1 | 0 | 300 | 1 | 0 |
हर खाते के लिए अधिकतम इक्विटी 90 दिन की अवधि में नोट की जाती है।
- खाता 1: 6000
- खाता 2: 150
- खाता 3: 500
- कुल अधिकतम इक्विटी = (6000+150+500) = 6650
हर खाते के अधिकतम इक्विटी अनुपात की गणना की जाती है।
- खाता 1: 6000/6650 = 0.9022
- खाता 2: 150/6650 = 0.022
- खाता 3: 500/6650 = 0.075
हर दिन, हर खाते का दैनिक VaR स्कोर इस फ़ॉर्मे से निकाल कर जोड़ा जाता है:
दैनिक खाता VaR स्कोर = ड्रॉडाउन × अधिकतम इक्विटी अनुपात
दिन | खाता 1 | खाता 2 | खाता 3 | VaR कुल | |||
ड्रॉडाउन | VaR स्कोर | ड्रॉडाउन | VaR स्कोर | ड्रॉडाउन | VaR स्कोर | ||
12/10 | एन/ए | na | na | na | na | na | na |
12/11 | 0 | 0 | 0 | 0 | -1 | -0.075 | -0.075 |
12/12 | -0.34 | -0.3067 | -0.4 | -0.009 | 0 | 0 | -0.3156 |
12/13 | 0.25 | -0.2255 | 0 | 0 | 0 | 0 | -0.2255 |
12/14 | 0 | 0 | -1 | -0.022 | -1 | -0.075 | -0.097 |
12/15 | -0.2 | -0.1804 | 0 | 0 | 0 | 0 | -0.1804 |
सुरक्षा स्कोर प्राप्त करने के लिए स्टॉप-आउट के लिए भी यही फ़ॉर्मूला लागू किया जाता है:
खाते का दैनिक सुरक्षा स्कोर = स्टॉप आउट × अधिकतम इक्विटी अनुपात
दिन | खाता 1 | खाता 2 | खाता 3 |
स्टॉप-आउट स्कोर कुल |
|||
स्टॉप-आउट | स्टॉप-आउट स्कोर | स्टॉप-आउट | स्टॉप-आउट स्कोर | स्टॉप-आउट | स्टॉप-आउट स्कोर | ||
12/10 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
12/11 | 0 | 0 | 0 | 0 | 1 | -0.075 | -0.075 |
12/12 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
12/13 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
12/14 | 0 | 0 | 1 | -0.022 | 1 | -0.075 | -0.097 |
12/15 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
VaR स्कोर और सुरक्षा स्कोर दोनों के लिए कुल कॉलम का 2.5वाँ पर्सेंटाइल निकाला जाता है।
- VaR स्कोर = -0.3156
- सुरक्षा स्कोर = -0.097
इसके बाद स्कोर संबंधित फ़ॉर्मूला के तहत इस तरह समायोजित किए जाते हैं:
- VaR स्कोर = 1 / 0.5 + e^3*VaR स्कोर = 0.4875
- सुरक्षा स्कोर = 1 / 2 + e^3*सुरक्षा स्कोर = 0.8988
आखिर में, नीचे दिए गए इस फ़ॉर्मूले से TRL की गणना की जाती है:
TRL = 0.6 × VaR स्कोर + 0.4 × सुरक्षा स्कोर
= 0.6 * 0.4875 + 0.4 * 0.8988
दशमलव के बाद की पहली दो संख्याएँ 65 हैं, जो TRL को 65/100 के रूप में दर्शाती हैं।
ट्रेडिंग विश्वसनीयता स्तर का महत्व
जब किसी रणनीति प्रदाता का ट्रेडिंग विश्वसनीयता स्तर (TRL) पर्याप्त हो जाता है, तो यह निवेशकों को दिखाई देने लगता है। TRL की अहमियत दो चीज़ों पर निर्भर करती है: एक्सटेंट स्कोर ( इसे नीचे समझाया गया है) और ट्रेडिंग के दिनों की संख्या।
जब रणनीति प्रदाता 10 ट्रेडिंग दिनों के बाद 10 एक्सटेंट स्कोर तक पहुँच जाता है, तो उसका TRL पर्याप्त हो जाता है।
एक्सटेंट स्कोर
यह स्कोर खुले ऑर्डर्स के मार्जिन-से-इक्विटी अनुपात पर आधारित ट्रेडिंग अनुभव दिखाता है। उच्च अनुपात और लंबी अवधि से, स्कोर व संबंधित जोखिम दोनों बढ़ जाते हैं। इसकी गणना इस प्रकार की जाती है:
कुल इक्विटी उपयोग × अवधि
उदाहरण देखें:
तारीख और समय |
खाता 1 | खाता 2 | खाता 3 | |||
इक्विटी | मार्जिन | इक्विटी | मार्जिन | इक्विटी | मार्जिन | |
12/1 10:00 | 1000 | 0 | 500 | 0 | 2000 | 0 |
12/1 12:15 | 900 | 50 | 500 | 0 | 2000 | 0 |
12/1 15:23 | 900 | 50 | 500 | 0 | 1500 | 100 |
12/1 16.10 | 1200 | 0 | 500 | 0 | 1500 | 100 |
- हर ट्रेड के बाद इक्विटी और मार्जिन दर्ज किए जाते हैं।
- फिर, सभी खातों की इक्विटी और मार्जिन को क्रमशः जोड़ा जाता है।
- एक्सपोज़र की गणना मार्जिन योग/इक्विटी योग द्वारा की जाती है।
- समय अंतर सेकंड की वह समयावधि होती है, जो पिछले ट्रेड के बाद बीत चुकी होती है।
- रॉ एक्सटेंट एक्सपोज़र × समय अंतर के फ़ॉर्मेले से निकाला जाता है।
- एक्सटेंट स्कोर की गणना 12000* द्वारा सामान्यीकृत एक्सटेंट संचयी योग द्वारा की जाती है।
तारीख और समय | कुल इक्विटी | कुल मार्जिन | एक्सपोज़र | समय अंतर | रॉ एक्सटेंट | एक्सटेंट का संचयी योग | एक्सटेंट स्कोर |
12/1 10:00 | 3500 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
12/1 12:15 | 3400 | 50 | 0.01470588235 | 8142 | 119.7352941 | 119.7352941 | 0.009977941176 |
12/1 15:23 | 2900 | 150 | 0.05172413793 | 11272 | 583.0344828 | 702.7697769 | 0.05856414807 |
12/1 16.10 | 3200 | 100 | 0.03125 | 2797 | 87.40625 | 790.1760269 | 0.06584800224 |
एक्सटेंट स्कोर को दशमलव के बाद पहले अंक तक पूर्णांकित किया जाता है और उसे ध्यान में रखा जाता है। इसलिए इसे 1/10 के रूप में दिखाया जाता है।